डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार के आरा में आयोजित ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की रैली के दौरान खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी नीतियों की नकल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘नकलची मुख्यमंत्री’ करार दिया इस घोषणा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तेजस्वी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का वहां (बिहार में) कोई महत्व नहीं है… वहीं, तेजस्वी यादव बिना किसी सलाह-मशविरा के घोषणाएं कर देते हैं। इससे पता चलता है कि उनका क्या महत्व है
