राष्ट्रीय

Amit Shah पर ‘सिर काटने’ वाले बयान पर Mahua Moitra फंसीं, छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की थी। इसी सिलसिले में अब उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। यहां एक स्थानीय निवासी ने मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप) के तहत मामला दर्ज किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *