अन्य

 

कांग्रेस की महिला नेत्री रीता मिश्रा का बैनर खोल जलाना भाजपा की महिलाओं के प्रति ओछी और असंवेदनशील सोच दर्शाता है : डॉ. जमाल हसन

दरभंगा। शहर के लहेरियासराय टावर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस की महिला नेत्री रीता मिश्रा का बैनर खोलकर उसे जलाना यह भाजपा की महिलाओं के प्रति ओछी व असंवेदनशील सोच को दर्शा रहा है। यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की भी कोशिश है। श्री जमाल ने कहा यह सब दरभंगा के भाजपा सांसद, डॉ गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में हो रहा था। सांसद वाई श्रेणी की सुरक्षा लेकर गुंडागर्दी करवा रहे है। मौजूद पुलिस द्वारा जब इस कृत्य को रोकने का प्रयास किया गया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की जो क़ानून व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती है। उन्होंने कहा की सत्ता के नशे में चूर भाजपा के लोग यह भूल गए हैं की जनता यह सब देख रही है। समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है। लेकिन विरोध का तरीका लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का कृत्य हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। जननायक राहुल गांधी को बदनाम करने और हाय हाय करने में जितनी मेहनत भाजपा वाले लगा रहे हैं। उतना अगर वे असली दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में लगाते तो बेहतर होता। जिला प्रशासन सभी दोषियों पर अविलंब कारवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *