अन्य

केंद्रीय 8 वां वेतन आयोग गठन करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का मुख्यालय पर प्रदर्शन

दरभंगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर केंद्रीय 8 वां वेतन आयोग शीघ्र गठन करने की मांग को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी किया। महासंघ,उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा की अध्यक्षता मे प्रदर्शनकारी साथिओं को सम्बोधित करते हुए जिला महासंघ के सहायक जिलामंत्री मो इसा खां ने कहा केंद्र की सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जितने के लिए केंद्रीय कर्मचारिओं एवं पेंशनरो को 1 जनवरी 2026 से वेतन एवं पेंशन पुनरीक्षण हेतु 8वॉ वेतन आयोग घोषणा तो कर दिया। लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने 8वॉ वेतन आयोग का अध्यक्ष, सदस्य, सचिव एवं अन्य सदस्यों के नाम की घोषणा नहीं किया।जिससे कर्मियों को समय पर वेतन पुनरीक्षण नहीं होगा। विलम्ब होने पर उस बीच का अंतर बकाया राशि डकार जाएगी। भत्ते की स्वीकृति समय पर भुगतान नहीं होगा। इसका प्रभाव भी राज्य कार्मिओ पर पड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय कार्मिओ एवं राज्य कार्मिओ को आंदोलन को तेज करना होगा l इस अवसर पर सर्व साथी फकीरा पासवान, राजदेव यादव,शंकर प्रसाद सिंह, सीताराम पासवान, दिनेश कुमार आडवाणी, अशोक कुमार मिश्र, सुरेश कुमार दास, पंकज कुमार कर्ण सहित अन्य ने विचार वक्त करते हुए संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *