राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने गडकरी से थामारास्सेरी दर्रे पर यातायात बहाल करने का अनुरोध किया

डेस्क :कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि वह थामारास्सेरी दर्रे पर यातायात को शीघ्र बहाल कराने की व्यवस्था करें, जो भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रियंका गांधी ने एक पत्र में गडकरी से यह भी आग्रह किया है कि वायनाड में विशेषज्ञों की एक समिति तुरंत भेजी जाए, ताकि थामारास्सेरी दर्रे पर बार-बार होने वाले भूस्खलनों को रोकने के लिए आवश्यक उपायों का अध्ययन किया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *