डेस्क :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची के मसौदे में गया जिले के ‘‘एक पूरे गांव’’ को एक ही घर में रहते हुए दिखाया गया हैबिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने अपनी पार्टी का एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया, निर्वाचन आयोग का जादू देखिए। एक पूरा गांव एक घर में बस गया है
