राष्ट्रीय

झारखंड के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

डेस्क :गिरिडीह पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने वीडियो में झारखंड के दो मंत्रियों की हत्या की धमकी दी थी। गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को पटना में गिरफ्तार किया गया। मिश्रा ने वीडियो में दावा किया था कि उसके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंध हैंगिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिमल कुमार ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मिश्रा ने शहरी विकास मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *