डेस्क : मुंबई (Mumbai) के अंधेरी (Andheri) से एक वीडियो सामने आया है. जहांपर एक ऑटो रिक्शा चालक (Auto rickshaw driver) ने एक नाबालिग के साथ जमकर मारपीट. इस घटना के बाद ऑटो रिक्शा चालक पर कार्रवाई की गई है. इस दौरान देख सकते है की ऑटो रिक्शा चालक इस नाबालिग (Minor) को थप्पड़ लगा रहा है, इस समय नाबालिग युवक से उससे पैर पकड़कर माफी मांगने की भी कोशिश करता है. बीच सड़क पर इस तरह से मारपीट करने के दौरान किसी ने भी इस ऑटो रिक्शा चालक को रोकने की कोशिश नहीं. इस वीडियो के सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर नाराजगी जताई और इस ऑटो रिक्शा चालक पर कार्रवाई की मांग की.
जानकारी के मुताबिक़, ये घटना अंधेरी (Andheri) की बताई जा रही है. ऑटो चालक के मुताबिक़ सांताक्रुज (Santa Cruz) से ये लड़का अंधेरी के लिए ऑटो में बैठा था. इसके बाद इसके मीटर का भाड़ा 140 रूपए हुआ. इसके बाद इसने पैसे देने से इनकार कर दिया. ऑटो चालक ने ये भी आरोप लगाया है की लड़का नशे में थे.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर रोष दिखाई दिया. आरटीओ ने ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है और ऑटो ड्राइवर को नोटिस दिया गया है और उससे पूछा गया है की यात्रियों को मारने के लिए तुम्हारा परमिट रद्द क्यों न किया जाएं.
