डॉ कुणाल व प्रो. पुरेन्द्र को नई जिम्मेदारी
दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ कुणाल कुमार झा को कुलानुशासक एवं धर्मशास्त्र विभाग के प्राध्यापक सह निवर्तमान कुलानुशासक प्रो0 पुरेन्द्र वारीक को अध्यक्ष छात्र कल्याण की नई जिम्मेदारी दी गयी है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो0 ब्रजेशपति त्रिपाठी ने शनिवार को ही इस आशय का कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। वहीं, निवर्तमान डीन डॉ शिवलोचन झा को कार्य मुक्त करते हुए अपने मूल कॉलेज जाने को निदेशित किया गया है।
