डेस्क : पैसों के लिए कई बार रिश्ते तार तार हो जाते है. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के चंदावनी गांव Chandavani Village) से सामने आई है. जहांपर एक पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपने पति के साथ जमकर मारपीट की. जिनके साथ मारपीट की गई है, वह रिटायर्ड डीएसपी (DSP) प्रतिपाल सिंह है.बताया जा रहा है की कुछ महीने पहले ये रिटायर्ड (Retired) हुए है. इन्हें अभी 20 लाख रूपए मिला है और बाकी का कुछ महीने बाद मिलनेवाला है. इनकी पत्नी और बेटे बताया जा रहा है की झांसी (Jhansi) में रहते है. पत्नी और बेटे 15 साल से अलग रहते है, जैसे ही इन्हें पता चला की पैसे आएं है तो ये गांव पहुंचे और पिता के साथ मारपीट की. एक बेटा पिता के सीने पर बैठा और दूसरा उनके हाथ-पैर बांध रहा था. इन्हें बांधकार झांसी ले जाने का इनका प्लान था.
पत्नी अपने बेटों को लेकर गांव पहुंची थी.इस दौरान रिटायर्ड डीएसपी (DSP) पति के साथ बेटों ने जमकर मारपीट की और उनके हाथ पैर बांधकर झांसी ले जाने का इनका प्लान था. लेकिन गांव के लोग जमा हो गए और उन्होंने वीडियो (VIDEO) बनाना शुरू किया और इस मामले में दखल देने के बाद ये लोग पिता को झांसी (Jhansi) नहीं ले जा पाएं.
इस घटना के बाद रिटायर्ड डीएसपी (Retired DSP) ने पत्नी और बेटों के खिलाफ पुलिस स्टेशन (Police Station) में शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की उनकी पत्नी और बेटे जबरन उनका मोबाइल नंबर और एटीएम छीनकर ले गए है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
