डेस्क :शिवपुरी/ग्वालियर/भोपाल/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के बाढ़ प्रभावित लिलवारा गाँव के साहसी गिरिराज को नया ट्रैक्टर भेंट कर अपना वादा निभाया है। ज्ञात हो कि 21 अगस्त की शाम को सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे थे। लिलवारा गाँव में उन्होंने आपदा पीड़ितों से संवाद किया, जहाँ उन्हें ज्ञात हुआ कि गाँव के युवा गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी
