अन्य

रौशन एजुकेशनल सर्विस द्वारा शैक्षणिक गोष्टी सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन 

दरभंगा। जीएम रोड आकाशवाणी दरभंगा के निकट स्थित होटल सत्कार के सभागार में रौशन एडुकेशनल सर्विसेज, दरभंगा के द्वारा शैक्षणिक विचार गोष्ठी सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि – अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के अध्यक्ष, विनय कुमार झा संतोष झा एवं उद्‌घाटन कर्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केन्द्र, दरभंगा, डॉ मनोज कुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया गया। संतोष झा ने कहा होली सिर्फ रंगों का फर्क नहीं बल्कि सामाजिक प्रेम एवं सौहार्द का पर्व माना जाता है, आपसी भाईचारे के साथ इसे मनाए। डॉ मनोज कुमार ने कहा समाज में जिस तरह से दूरियां बढ़ती जा रही है पर्व त्यौहार इन दूरियों को काम करता है मिलजुलकर रहने और पर्व मनाने का संदेश देता है। रौशन एजुकेशनल सर्विस को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर अतिथियों का पाग, चादर, माला पहनाकर एवं मोमेंटम देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। आयोजित होली मिलन समारोह सह शैक्षणिक संगोष्ठी पर कवियों में

विनोद कुमार हंसोडा,उदय शंकर चौधरी नादान, नैना साह, संगीता झा,कल्याणी झा, नेहा राज, वैद्यनाथ पोद्दार, राजन कुमार शामिल है। गायन प्रस्तुति में राम विहारी झा,

चाँदनी झा चकोर,गौरव झा,दीपक झा, कुंदन सिंह,डॉ राज कुमार भारती है। नृत्य प्रस्तुती पंकज कुमार के नेतृत्व में डांस दरभंगा की टीम द्वारा अपनी बेहतरीन प्रस्तुति सभी का दिल जीत लिया। डीस, झिझिया / होली सामा या बड़ेवा कठ की झलक इस शानदार आयोजन में भागीदारी निभाने वाले संस्थानों में विशेष रूप से गीता मूनिवर्सिटी के ऋषण सिंह, मंगलमच ग्राम ऑफ इंस्टीट्यूशन के चंदन कुमार और आईईसी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली

मिलन समारोह नई पीढ़ी को अपने संस्कार तथा संस्कृति को जिंदा रखने की एक सुन्दर और प्रशंसनीय पहल है। मंच संचालन – कुमार अनुराग, धन्यवाद ज्ञापन – रौशन कुमार झा, युवा छात्र नेता, दीपक झा, रौशन झा, रितिक कुमार, प्रियंका झा, कुमार मिश्रा, अभिषेक झा , शरद कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *