डेस्क : देश भर में चल रहे मतदाता सूची विवाद के बीच, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के आवास के सामने लगभग 43 मतदाता पहचान पत्र (कुछ जले हुए) बरामद किए गए, जिसके बाद ज़िले के अधिकारियों ने जाँच के आदेश दिए हैं। यह घटना तब सामने आई जब एक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने मंत्री के आवास के सामने ये कार्ड देखे और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, एहसिलदार को सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस को शहरी क्षेत्र से जोड़ने वाली गली के पास कुछ मतदाता पहचान पत्र पड़े हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने कार्ड बरामद कर लिए और मैंने मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं
