डेस्क :मंगलुरु पुलिस ने केरल के एक व्यापारी का हाल में अपहरण करने और उससे सोना लूटने के आरोप में पुणे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मिथुन ने मंगलवार को यहां मीडिया को बताया कि आरोपियों को सोमवार को पुणे से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को यहां अदालत में पेश किया गया जिसके बाद अदालत ने पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए पांचों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया
