स्थानीय

दरभंगा : वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन भारद्वाज को पितृ शोक

वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन भारद्वाज के पिता बैंक यूनियन के नेता हरिमोहन झा का आकस्मिक निधन

दरभंगा (सुनील कुमार मिश्रा) : आज जिला के वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन भारद्वाज के पिता व बैंक यूनियन और ट्रेड यूनियन के नेता हरिमोहन झा की 70 वर्ष की उम्र में अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गई। वे पूरे तरह से स्वस्थ्य थें। सुबह नाश्ता करने के क्रम में अचानक हिचकियां हुई और तबियत बिगड़ने लगी। इसको देखते हुए परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन हेतु उनके पार्थिव शरीर को लक्ष्मी सागर स्थित आवास पर पूरे दिन रखा गया। जहां ट्रेड यूनियन के नेता जिले और राज्य स्तर के पत्रकारों और सामाजिक लोगों का उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए तांता लग गया। वहीं 15 अगस्त को प्रातः उनका दाह संस्कार उनके पैतृक गांव रैमा कोठी आंध्राठारी में होगी। उनका एक लंबा संघर्ष ट्रेड यूनियन और बैंक यूनियन के नेता के तौर पर रहा है। वे लंबे समय तक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कार्यरत थें। हायाघाट में सेंट्रल बैंक के मैनेजर के तौर पर उन्होंने लंबी सेवाएं दी थी। समाज और बौद्धिक लोगों के बीच उनकी बड़ी पहचान थी। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित तीन पौत्र, एक पौत्री और एक नाती से भरे पूरे परिवार को छोड़कर गए हैं। उनके निधन पर बैंकर्स, पत्रकार सहित समाज के बीच काफी शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *