पारस ग्लोबल अस्पताल के बारे में 100 बिस्तरों वाले पारस ग्लोबल दरभंगा में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाए
दरभंगा। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल में गम्भीर बिमारी से जंग जीत चुके मरीजों के जज्बे को सलाम करते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान ऐसे मरीजों को सम्मानित भी किया गया। जो पहले बेहद गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचे थे और यहां के डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली। हॉस्पिटल के न्यूरो, कार्डियो समेत विभिन्न विभागों को डॉक्टर मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों का फॉलोअप चेकअप किया और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल,पटना के जोनल डाइरेक्टर अनिल कुमार ने बताया पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा अपने उत्कृष्ट और गुणवत्तापरक इलाज के कारण जाना जाता है। इस तरह के कार्यक्रमों से मरीजों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल के फैसिलिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कैंप में करीब 25 मरीजों का चेक अप किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुराने मरीजों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने हॉस्पिटल पर भरोसा किया। उन्होंने बताया कि 24×7 यहां अत्याधुनिक चिकित्सा व्यवस्था मौजूद है। हमारे यहां, न्यूरो, कार्डियो सहित स्त्री रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम मौजूद है, जो मरीजों का बेहतरीन इलाज कर रहे हैं।
पारस ग्लोबल अस्पताल के बारे में 100 बिस्तरों वाले पारस ग्लोबल दरभंगा में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। हमारे पास एक आपातकालीन सुविधाए उच्च योग्य और अनुभवी डॉक्टरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र है। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर बिहार में अपनी विशेषज्ञताए बुनियादी ढांचे और व्यापक कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के लिए प्रसिद्ध है।