अन्य उत्तर प्रदेश

UP : फतेहपुर में हिंदू संगठनों ने मकबरे पर की तोड़फोड़, लहराया भगवा, दोनों पक्षों के बीच पथराव

डेस्क : फतेहपुर के आबूनगर इलाके में मंदिर-मकबरे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार सुबह ईदगाह परिसर में स्थित नवाब अब्दुल समद के मकबरे पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा लगा दिया। सुबह करीब 10 बजे हिंदू संगठन ‘मठ मंदिर संघर्ष समिति’ के कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे। उनका दावा था कि यह स्थल दरअसल ठाकुर जी का पुराना मंदिर है जिसे बाद में अतिक्रमण कर मकबरे में बदल दिया गया। पहले से ही मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन संगठन के कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर जबरन भगवा झंडा फहरा दिया और तोड़फोड़ की। यूपी में संभल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद का विवाद शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए।

इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई और पथराव शुरू हो गया। उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन नियंत्रित कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *