वायरल वीडियो

UP : कासगंज में मृत युवक को जीवित करने के लिए तीन दिन तक चला अंधविश्वास का खेल !

यूपी के कासगंज जिले के थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव बीनपुरा में 5 अगस्त की रात जहरीले सांप के काटने से 26 वर्षीय युवक महादीपक पुत्र सोरन सिंह की मृत्यु हो गई। हालांकि, परिजन और गांव वाले युवक को मृत स्वीकार नहीं कर रहे थे। इस बीच बंगाल से आई एक महिला बायगीर, तांत्रिक और नीम हकीमों की मदद से झाड़-फूंक, थाली बजाकर युवक को जिंदा करने का प्रयास करती रही। तीन दिन तक चले इस अंधविश्वास के खेल के दौरान महिला ने युवक के शव को गड्ढे में पानी भरकर रखा और तमाम टोटके किए। गांव के लोग तमाशबीन बनकर इस नजारे को देखते रहे। पूरा गांव और आसपास के ग्रामीण इस दौरान महिला के दावों में आ गए। चौथे दिन जब मृत युवक की नकी (मृत्यु का स्पष्ट प्रमाण) फूटी, तब महिला और अन्य लोगों ने युवक को मृत मानकर शव को गंगा में जल प्रवाह कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *