राष्ट्रीय

दिल्ली में आज बारिश की संभावना

डेस्क :राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 71 प्रतिशत रही और पिछले 24 घंटों में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 98 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ संतोषजनक श्रेणी में रही।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *