पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत के खिलाफ परमाणु बम विस्फोट की धमकी दी है।
असीम मुनीर ने परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए कहा, “हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाह कर देंगे”।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश को अस्तित्व का खतरा होता है, तो “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम बर्बाद हो रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाह कर देंगे।”
यह पहली बार है जब अमेरिकी धरती से किसी तीसरे देश के खिलाफ परमाणु बम विस्फोट की धमकी दी गई है।
