स्थानीय

मान-सम्मान और अधिकार के लिए ब्राह्मण समाज को होना होगा संगठित : डॉ. प्रभाकर झा

कहा- ब्राह्मण समाज की एकजुटता ही हमारी ताकत:

सिंहवाड़ा/दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत हरिहरपुर पूर्वी पंचायत में एक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुखिया अजय कुमार झा के तत्वावधान में हुआ, जबकि अध्यक्षता अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में ब्राह्मण समाज की एकजुटता, मान-सम्मान, अधिकार और नेतृत्व को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन विस्तार के क्रम में सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष पद पर तारकेश कुमार झा, प्रखंड संरक्षक पद पर सिरहुल्ली निवासी अलिन्द्र ठाकुर तथा हरिहरपुर पूर्वी पंचायत अध्यक्ष पद पर सुजीत कुमार झा को मनोनीत किया गया।
वहीं, केवटी प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पिण्डारुच निवासी तरुण कुमार चौधरी को, प्रखंड संरक्षक पद बनसारा पंचायत के मुखिया संजय कुमार को तथा महासचिव पद कारजापट्टी निवासी श्याम किशोर झा को सौंपी गई।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब्राह्मण कॉउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रभाकर झा ने कहा, “आज समय की मांग है कि ब्राह्मण समाज संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत, मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा करे। एकजुटता ही हमारी शक्ति है, और इसी के बल पर हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।”

कार्यक्रम में मुखिया अजय कुमार झा, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *