यूपी के जिला फतेहपुर में एक पुरानी बिल्डिंग है। कुछ लोगों ने इसे मंदिर बताकर 11 अगस्त से सौंदर्यकरण शुरू करने की परमिशन डीएम से मांगी है। बीजेपी सहित कई हिन्दू संगठनों ने 11 अगस्त को यहां पूजा करने का ऐलान किया है।
वहीं, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा बताया है। कागजों में भी इसी नाम से जमीन दर्ज बताई है। विवाद को देख पुलिस-प्रशासन ने इस जगह की बेरिकेडिंग करा दी है।
