डेस्क :कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया आलोचना से आहत और निराश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को भारतीय किसानों का हिमायती बताने की कोशिश पर निशाना साधा। रमेश ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के किसान आंदोलन को याद करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने संसद में आंदोलनकारियों को विरोध को आंदोलनजीवी कहकर उनका मज़ाक उड़ाया। उन्होंने दावा किया कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान 700 से ज़्यादा किसानों की जान चली गई, फिर भी प्रधानमंत्री ने कोई अफ़सोस या सहानुभूति नहीं जताई
