राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के बादल फटा, अचानक आई बाढ़ से 4 की मौत, कई घर तबाह, अमित शाह ने पुष्कर धामी से की बात

डेस्क :मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली गाँव में अचानक आई बाढ़ ने कई घर तबाह कर दिए और लोगों के घायल होने की आशंका बढ़ गई। बाढ़ के पानी की तेज़ लहरों ने घरों को निगल लिया और लोगों के चीखने-चिल्लाने के भयावह वीडियो ऑनलाइन सामने आए। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली के ऊंचाई वाले गांवों में बड़े पैमाने पर बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव अभियान के आदेश दे दिए गए हैं। भारतीय सेना को भी बचाव अभियान में शामिल किया गया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “मुझे उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना की सूचना मिली है… हम लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन, भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारी लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।” अधिकारियों ने बताया, “खिर गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण धराली बाज़ार क्षेत्र में नुकसान हुआ है। हर्षिल से सेना की टुकड़ियों के साथ-साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को भटवारी भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *