डेस्क :अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में पार्टी का नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। कल्याण बनर्जी के अचानक इस्तीफे के बाद टीएमसी की ओर से यह आधिकारिक घोषणा की गई है। टीएमसी ने एक्स पर कहा कि वरिष्ठ सांसदों के परामर्श से, अध्यक्ष ने डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नए मुख्य सचेतक और श्रीमती शताब्दी रॉय को लोकसभा में एआईटीसी के नए उपनेता के रूप में तत्काल प्रभाव से नामित किया है
