स्थानीय

दरभंगा : डॉ. प्रभाकर झा का ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया भव्य सम्मान, समाजसेवा को बताया प्रथम धर्म

दरभंगा, केवटी । ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के उपरांत डॉ. प्रभाकर झा का केवटी प्रखंड क्षेत्र के पिण्डारूच गाँव में भव्य स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने पारंपरिक पाग-चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

सम्मान समारोह में भावविभोर डॉ. झा ने कहा कि यह स्नेह उन्हें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए और अधिक समर्पण भाव से प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “ब्राह्मण समाज की एकता, गरिमा एवं सांस्कृतिक चेतना को मज़बूत करना मेरी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में समाज की धरोहरों और अधिकारों के संरक्षण के लिए एक ठोस जनअभियान शुरू किया जाएगा।” उन्होंने युवा पीढ़ी में आत्मगौरव और सामाजिक चेतना जागृत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस अवसर पर पंच-सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्र, हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया व केवटी विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्री अजय कुमार झा, समाजसेवी नवजीत कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, इन्दुबोध कान्त झा, प्रधानाध्यापक विनय झा, एवं तरुण चौधरी, ऋषि चौधरी, मनीष चौधरी, रौशन ठाकुर, प्रकाश चौधरी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी ने डॉ. झा को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज एक नई दिशा की ओर अग्रसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *