स्थानीय

दरभंगा : चेतना समिति अध्यक्ष पद के पुनः चुने गए विवेकानंद झा, ब्राह्मण काउंसिल ने किया सम्मानित

दरभंगा : मिथिला भाषा-भाषियों की प्रतिष्ठित संस्था चेतना समिति के हालिया चुनाव में विवेकानंद झा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

उनकी इस उपलब्धि पर ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा के नेतृत्व में ब्राह्मण काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर पारंपरिक पाग एवं चादर से सम्मानित किया।

ब्राह्मण काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा ने इस अवसर पर कहा कि विवेकानंद झा का चेतना समिति में पुनः नेतृत्व मिलना न केवल संगठन के लिए, बल्कि मिथिला की सामाजिक चेतना के लिए भी शुभ संकेत है। यह विजय उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और सतत जनसंपर्क का परिणाम है। ब्राह्मण काउंसिल परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *