डेस्क :अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भारत को चीन से भी खतरा है। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। भारत को चीन से भी बड़ा खतरा है। चीन हमारी ज़मीन और हमारा व्यापार भी छीन रहा है। सरकार को चीन से सावधान रहने की ज़रूरत है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पूछा कि क्या मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों को बरी करने की खबर का मकसद अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बड़ी खबर को दबाना है। राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी, लेकिन इतनी बड़ी घटना में शामिल आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। अमेरिका में इतनी बड़ी घटना हुई, क्या यह खबर उसे दबाने के लिए है? टैरिफ एक बड़ा सवाल है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो बात आप समझ रहे हो वही मैं समझ रहा हूं। जो आप कहना नहीं चाहते वो मैं नहीं कह रहा। कहीं ऐसा तो नहीं कि खबरें दबाने के लिए खबर आ रही हो
