स्थानीय

मधुबनी : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा को किया गया सम्मानित

मधुबनी। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. प्रभाकर झा का स्थानीय युवा व्यवसायी कृष्ण कुमार झा ने अपने प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर संजीव कुमार झा, अनिल कुमार झा, चंदन झा और रजनीश झा भी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने डॉ. झा के सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. प्रभाकर झा ने सभी के स्नेह, सहयोग और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *