राष्ट्रीय

चमोली में बस पलटने से छह सैनिकों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल

डेस्क :हादसा नंदप्रयाग के पास सोनला में हुआ जहां सैनिकों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। तिवारी ने बताया कि जोशीमठ से रायवाला जा रही इस बस में चालक के अलावा सेना के 31 जवान सवार थे।
उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के सड़क पर पलटने से उसमें सवार सेना के छह जवानों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गएचमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने यहां बताया कि हादसा नंदप्रयाग के पास सोनला में हुआ जहां सैनिकों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। तिवारी ने बताया कि जोशीमठ से रायवाला जा रही इस बस में चालक के अलावा सेना के 31 जवान सवार थे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सेना के छह जवान और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा उन्हें कर्ण प्रयाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *