डेस्क :सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों सहित चार लोगों को आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी
