प्रादेशिक बिहार

‘क्या भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई होगी, मुझे तो जयचंदों की साजिश…’, तेजप्रताप यादव ने कार्टून शेयर कर राजद से पूछे सवाल

डेस्क : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ मनेर प्रखंड के पंचायत सचिव संदीप कुमार को फोन पर धमकाने के मामले में FIR दर्ज की गई है. यह केस सचिव संदीप कुमार ने पटना स्थित SC-ST थाना में विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सचिव का आरोप है कि विधायक ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डालते हुए धमकी दी. इस मामले में RJD के विधायक तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर करते हुए सवाल पूछे हैं.

उन्होंने लिखा, “क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उलट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी. मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया… अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए.

दरअसल भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर के एक स्थानीय पंचायत सचिव को फोन पर धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. बताया जाता है कि पंचायत सचिव ने विधायक को पहचानने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *