बिरौल, दरभंगा। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉ. प्रभाकर झा का भव्य स्वागत बिरौल प्रखंड के सहसराम गांव में किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व मुखिया वीरेंद्र चौधरी के आवास पर किया गया, जहां क्षेत्र के कई प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी, सोहन चौधरी, इंद्रमोहन चौधरी, समेत दर्जनों स्थानीय बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने डॉ. झा की संगठनात्मक क्षमता, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक दायित्व के प्रति सजग दृष्टिकोण की सराहना की।
डॉ. प्रभाकर झा ने कहा, “यह पद सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा लक्ष्य है कि ब्राह्मण समाज को जातिगत दायरे से बाहर निकालकर शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में संगठित कर सशक्त किया जाए। एकता, आत्मसम्मान और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है।”
पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. प्रभाकर झा जैसे कर्मठ, दूरदर्शी और शिक्षित नेतृत्वकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना पूरे ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में युवाओं को दिशा मिलेगी और समाज को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षित नेतृत्व, और ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन के विस्तार पर बल दिया गया। मौके पर कैलाश कुमार चौधरी, सोहन चौधरी, इंद्रमोहन चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
