डेस्क :एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा सेवा नियमों के तहत, सरकारी कर्मचारी बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण से प्रति वर्ष 30 दिनों तक अर्जित अवकाश ले सकते हैं।
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित व्यक्तिगत कारणों से 30 दिनों तक की छुट्टी ले सकते हैं। सेवा नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी 30 दिनों की छुट्टी के हकदार हैं, जिसका उपयोग व्यक्तिगत कारणों, जैसे कि बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल, के लिए किया जा सकता है। एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा सेवा नियमों के तहत, सरकारी कर्मचारी बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण से प्रति वर्ष 30 दिनों तक अर्जित अवकाश ले सकते हैं
