बिहार

जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा…’, जब सदन में तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी

डेस्क :तेजस्वी यादव ने मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में अनियमितताओं पर चिंता जताई। उन्होंने एक पत्रकार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, जिसने कथित तौर पर बीएलओ द्वारा खुद फॉर्म पर हस्ताक्षर करने का खुलासा किया था।
बिहार विधानसभा राजनीतिक विवादों का अखाड़ा बन गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मानसून सत्र में तीखी बहस देखने को मिली है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तकरार की खूब चर्चा हो रही है। चुनाव नज़दीक आते ही यह टकराव और भी गहराता जा रहा है, और पूरे राज्य का ध्यान इस ओर आकर्षित हो रहा है। तेजस्वी यादव ने मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में अनियमितताओं पर चिंता जताई। उन्होंने एक पत्रकार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, जिसने कथित तौर पर बीएलओ द्वारा खुद फॉर्म पर हस्ताक्षर करने का खुलासा किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *