डेस्क :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान पांच विमानों को गिराया गया और उन्होंने इस ‘‘युद्ध’’ को रुकवाया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ‘‘परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता’’ था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात एक बार फिर हालिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में मदद का श्रेय लिया और कहा कि भारत -पाकिस्तान के बीच टकराव का अंत संभवतः “परमाणु युद्ध” में हो सकता था। व्हाइट हाउस में एक स्वागत समारोह में ट्रंप ने कहा, “हमने भारत और पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच युद्ध रोके।
