दरभंगा

डीएम ने रैयाम चीनी मिल का किया निरीक्षण

चीनी मिल को चालू करने की रूपरेखा पर हुई चर्चा, आवश्यक भूमि की उपलब्धता एवं कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की हुई समीक्षा

 

 

दरभंगा, 16 अक्टूबर 2026:-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज रैयाम चीनी मिल का निरीक्षण किया एवं विस्तृत समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जग्गुनाथ रड्डी जलरड्डी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री साक्षी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारी, मिल के केन हेड सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में रैयाम चीनी मिल के विस्तार एवं पुनः संचालन के लिए भूमि की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। मिल के केन हेड ने बताया कि वर्तमान में मिल परिसर का कुल क्षेत्रफल लगभग 49 एकड़ है, जबकि मिल के विस्तार एवं सुचारू संचालन के लिए लगभग 120 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसमें से करीब 35 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव अंचलाधिकारी के माध्यम से प्रक्रियाधीन है। उन्होंने शेष आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने पूरे चीनी मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं स्थल की स्थिति का जायजा लिया।

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने आईबी परिसर का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ साफ-सफाई की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *