डेस्क: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तिरंगा मार्च के बीच पालिका बाजार के दुकानदारों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारेबाजी की. व्यापारियों ने सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध किया और दिल्ली पुलिस के समर्थन में भी नारे लगाए. इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी सुनाई दिए.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तिरंगा मार्च के बीच पालिका बाजार के दुकानदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतर आए. व्यापारियों का एक समूह कनॉट प्लेस पहुंचा और सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध करते हुए ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारेबाजी की. इस दौरान व्यापारियों ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में भी नारे लगाए. भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए.
सीजेपी ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लेहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन की अपील की थी. इसी प्रदर्शन के बीच पालिका बाजार के दुकानदारों का वहां पहुंचना चर्चा में रहा. व्यापारियों ने सीजेपी के प्रदर्शन के विरोध में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में नारे लगाए. इस दौरान एक शख्स ने आजतक से बातचीत में कहा कि तिरंगा फहराना गलत बात नहीं है लेकिन तिरंगे के नाम पर अराजकता नहीं फैलाने दिया जा सकता है.


