डेस्क :केरल की राजनीति में कई दशकों तक एक प्रभावशाली व्यक्ति और माकपा के संस्थापक सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री वेलिक्कथु शंकरन अच्युतानंदन उर्फ कॉमरेड वीएस का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। 2019 में स्ट्रोक आने के बाद से वह सार्वजनिक जीवन से दूर थे। एक महीने पहले, उन्हें हृदयाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वे जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। अच्युतानंदन अविभाजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उन 32 नेताओं में से एक थे जिन्होंने 1964 में पार्टी छोड़कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का गठन किया था। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री और तीन कार्यकालों – 1991-1996, 2001-2006 और 2011-2016 – के लिए विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया
