राष्ट्रीय

भगवान गणेश की ‘आपत्तिजनक’ प्रतिमाओं को देखकर भड़के लोग, इंदौर में बजरंग दल ने मूर्तिकारों का किया मुंह काला, 3 गिरफ्तार

डेस्क :बजरंग दल के सदस्यों ने मूर्तियाँ बनाने वाले बंगाली कलाकारों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया। कलाकारों के चेहरे काले करके उन्हें खजराना थाने ले गए। पुलिस ने कारीगरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में धार्मिक भावनाएं आहत हुई है, जिसके बाद फिर से विवाद खड़ा हो गया। विवाद होने की वजह है पश्चिम बंगाल के मूर्तिकारों द्वारा बनायी गयी गणेश जी की मुर्तियां। इंदौर के खजराना इलाके में आधुनिक शैली में गणेश प्रतिमाएँ देखकर बजरंग दल के लोगों की भावनाएं भड़क गयी और विवाद मारपीट पर उतर आया। बजरंग दल के सदस्यों ने मूर्तियाँ बनाने वाले बंगाली कलाकारों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया। कलाकारों के चेहरे काले करके उन्हें खजराना थाने ले गए। पुलिस ने कारीगरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *