डेस्क :राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों को लेकर विवादिय बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये कांवड़िये नहीं हैं; ये सरकार द्वारा संरक्षित गुंडे, माफिया, अपराधी हैं। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ियों की आड़ में ये अपराध और अत्याचार करके पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बना रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मांग की कि सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए, अन्यथा उसे भी जवाबदेह होना पड़ेगा।
