डेस्क :चुनाव आयोग ने कहा है कि उसे बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की 25 जुलाई की समय सीमा से पहले ही राज्य के 90.12% मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हो गए, और 36 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए। चुनाव आयोग ने 24 जून को एसआईआर का आदेश दिया था और अगले ही दिन इसे शुरू कर दिया। आयोग ने आदेश में कहा कि उसने पूरे देश में यह प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है और इसकी शुरुआत बिहार से की जा रही है क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं
