राष्ट्रीय

प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी होगी…बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बोले चिराग पासवान

डेस्क :बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब सौगात लेकर आ रहे हैं तो उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं। वह बिहार को विकसित राज्य बनाने के विजन के साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक कानून व्यवस्था की बात है तो सभी जानते हैं कि यह राज्य सरकार का मामला है। ऐसे में यह कहना उचित नहीं है कि प्रधानमंत्री चिंतित नहीं हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, उसे देखते हुए जिस तरह से पारस अस्पताल में घुसकर हत्या हुई, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *