राष्ट्रीय

क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे? PM Modi के बिहार दौरे पर लालू का तंज, JDU ने किया पलटवार

डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को बिहार दौरे से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में झूठ बोलने आ रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि झूठ बोलने आज बिहार आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी। क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे? प्रधानमंत्री आज बिहार के मोतिहारी का दौरा करेंगे, जहाँ वे 7,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगेलालू यादव के ट्वीट पर जदयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को राजनीतिक रूप से घर में नज़रबंद कर दिया गया है, वह खुलेआम ट्वीट करता दिख रहा है… आपके ट्वीट के कारण लोगों ने आपको छोड़ दिया है। क्या आपको इसका एहसास नहीं है, लालू यादव?… जब चुनाव होंगे, तो तेजस्वी यादव आपको बाहर नहीं जाने देंगे। आपका नाम पोस्टर और तस्वीरों से मिटाया जा रहा है। आप तो बस एक रबर स्टैंप हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष। राजनीति में आपकी स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *