स्थानीय

दरभंगा : विभिन्न संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दरभंगा (नासिर हुसैन)। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा (पंजीकृत) के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ़ संतोष झा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संघ परिवार की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के ऐसे स्तंभ थे, जिनका योगदान अतुलनीय है। उनकी विद्वता, सरलता और नेतृत्व क्षमता ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में भारत को आर्थिक सुधारों के नए दौर में प्रवेश कराया था।

 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके दत्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। वे सभी राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच लोकप्रिय थे। उनका जीवन उन सभी के लिए एक प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करना चाहते हैं।

 

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ (एआईजीडीएसयू) की ओर से भी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। राज किशोर सहनी, प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री, दरभंगा प्रमंडल ने कहा कि डॉ. सिंह के कार्यकाल में वंचितों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार और नीतियां आईं और उन्होंने एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ी। एआईजीडीएसयू इस बड़ी क्षति के शोक में राष्ट्र के साथ शामिल होता है और डॉ. सिंह की उल्लेखनीय विरासत को हार्दिक श्रद्धांजलि देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *