डेस्क :लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में उन्होंने नई वोटर लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है और उस वोटर लिस्ट में लाख-करोड़ों लोगों को वो हटा रहे हैं। वो गरीबों, मजदूरों, किसानों और कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के वोटर को हटा रहे हैं। हम वहां पर आंदोलन कर रहे हैं और दवाब डाल रहे हैं मगर मैं सबको कहना चाहता हूं जो इन्होंने महाराष्ट्र में किया और जो ये बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं वो ये असम में भी करने की कोशिश करेंगे। ये आप सबकी और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें ये काम नहीं करने देंगे। बीजेपी और चुनाव आयोग आजकल एक साथ काम कर रहे हैं, चुनाव आयोग पूरे तरीके से बीजेपी और उनके नेताओं की बात सुन रहा है
