राष्ट्रीय

पिछले 18 महीनों में तेलंगाना में 3.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आयाः रेवंत रेड्डी

डेस्क :तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद पिछले 18 महीनों में राज्य ने लगभग 3.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।रेड्डी ने हैदराबाद की जीनोम वैली में आईसीएचओआर बायोलॉजिक्स के नए संयंत्र की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने ‘चीन प्लस वन’ रणनीति को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना को एक आकर्षक गंतव्य बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।

इस रणनीति के तहत चीन से बाहर अपने विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने वाली वैश्विक कंपनियों के लिए तेलंगाना को एक मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ज्यादातर निवेशक भारत की तरफ देख रहे हैं। मैं तेलंगाना, हैदराबाद को चीन प्लस वन के लिए वैकल्पिक बनाना चाहता हूं।’’ रेड्डी ने दवा, इलेक्ट्रिक वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को तेलंगाना में पूरा समर्थन, प्रोत्साहन और त्वरित सरकारी मंजूरी का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *