बिहार

गोपालगंज में गैरेज में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, शॉर्ट सर्किट की आशंका

डेस्क: बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार दोपहर वाहन के एक गैरेज में आग लगने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आग दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी रोड स्थित एक गैरेज में लगी।

थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा, ”प्रारंभिक जांच के अनुसार आग संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के समय इलाके में हल्की बारिश भी हो रही थी।” उन्होंने बताया कि गैरेज में खड़े कई वाहन आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटों से वाहनों के ऊपरी और अन्य हिस्से प्रभावित हुए, हालांकि कोई भी वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट नहीं हुआ।

थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कुछ ही देर बाद उस पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *