डेस्क : नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी देने का फैसला लिया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन के लिए सभी संभावनाओं एवं विकल्प पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया है। सरकार इसके लिए परामर्श देने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी। इसमें 12 सदस्य होंगे।
