डेस्क : भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्चा, स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और यजुवेंंद्र चहल के बाद भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पी कश्यप से तलाक लेने का फैसला किया है। साइना और कश्यप ने काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2018 में ही शादी रचाई थी, लेकिन अब सात साल बाद ये रिश्ता टूटने जा रहा है। साइना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुद कश्यप से अलग होने की जानकारी फैंस को दी है। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से हर एक फैन हैरान है।
साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप से अलग होने का फैसला लेते इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हमने बहुत सोच-विचार के बाद… परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है।
साइना नेहवाल ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा कि हम अपने और एक-दूसरे की शांति के साथ विकास और अच्छी सेहत का चयन कर रहे हैं। मैं उन यादों के लिए बहुत आभारी हूं। अब आगे के लिए सिर्फ शुभकामनाएं ही चाहती हूं।
35 वर्षीय साइना ने इस कठिन परिस्थितियों के दौरान पी कश्यप और उनकी निजता को समझने और सम्मान के लिए फैंस को भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ही साइना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ताजमहल के सामने अपनी और कश्यप की चार साल पुरानी के फोटो भी शेयर की है।
